
160km की रेंज वाली अनोखी स्कूटर Okinawa i Praise Plus | बेहतरीन फीचर्स के साथ जैसे लाइव ट्रैकिंग, एंटी थेफ़्ट | Okinawa i praise in Hindi

आज का दौर इलेक्ट्रिक स्कूटरों का है पर समस्या यह है की यह रेंज अच्छा नहीं देते। बहुत सारी कंपनी दावा तो बड़े बड़े करते है पर सड़क पे आते ही गाडी सिर्फ 40-50km का ही माइलेज दे पाती है। कुछ गाड़िया माइलेज अगर अच्छा देती भी है तो उनपे कुछ नियम और शर्तो पे चलने को कहा जाता है जैसे की 30-40kmph की स्पीड पे चलाने से ही वो अच्छा माइलेज देंगी। इन्ही सब दिक्कतों को समझते और देखते हुए आज आपको एक बेहतरीन Electric Scooter के बारे में बताने जा रहे है Okinawa i praise plus.
ओकिनावा आई प्रेज प्लस विवरण | Okinawa i praise plus
Okinawa I Praise Plus एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर है. यह स्कूटर को Okinawa कंपनी की तरफ से बनाया गया है. इसे हर एक चीज़ो को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जैसे की माइलेज, चार्जिंग टाइम, स्पीड, या फिर सिक्योरिटी फीचर्स। आप इस स्कूटर को एक स्मार्ट स्कूटर भी कह सकते है। इसमें ऐसी ढेर सारी सुविधाएं है जो इस स्कूटर को बाकी स्कूटरों से अलग बनती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
ये भी पढ़े – TVS Iqube इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 सेकंड पर 40 kmph की स्पीड
ओकिनावा स्कूटर इंजन फीचर्स | बैटरी पावर | Okinawa i praise plus Engine and battery Specification
Okinawa i Praise Plus में आपको 3.3kw लिथियम आयन बैटरी मिल जाता है। इस बैटरी की खास बात यह है की इसे आप गाड़ी से निकाल कर घर पर भी चार्ज कर सकते है। आपको इस्पे 2500 watt का मोटर मिल जाता है जो 1000 watt का पावर लगातार जनरेट कर सकता है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के लिए 4-5hrs घंटे का समय लग जाता है। अगर आपकी पार्किंग में चार्जिंग सॉकेट नहीं है तो इसका रिमूवेबल बैटरी बहुत ही काम आने वाला है।
Specifications | Measures |
Battery Range | 160 Km |
Battery Power | 72V 3.3kwh Lithium-ion |
Charging Time | 4-5 Hours |
Loading Capacity | 150kg |
Driving Modes | Eco, Sports & Turbo |
Battery Removable | Yes |
Motor Power | 2500 Watt |
Warranty | 3 Years or 30,000km |
Other Features | GPS, Anti Theft, Geo Fencing, Mobile App connectivity, Central Locking etc. |
ओकिनावा आई प्रेज प्लस की फीचर्स | Okinawa i praise plus Special Features
जैसे की आपको हमने पहले बताया की ये स्कूटर में ऐसी बहुत सी चीज़े है जो इस स्कूटर को अलग बनाती है, तो चलिए इसके फीचर्स को जानते है। इसमें आपको सेंट्रल लॉकिंग के साथ अलार्म फीचर मिल जाती है, इस तरह का फंक्शन आपको सिर्फ कार में देखने को मिलती है पर अब इसे Okinawa i praise plus में भी देखने को मिलती है। कीलेेस एंट्री जैसी फीचर्स आप अक्सर बड़ी गाड़ियों में ही देखे होंगे पर आपको ये फीचर भी यहाँ देखने को मिलती है। आपको एक रिमोट भी दिया जाता है उस की मदद से आप गाडी को स्टार्ट भी कर सकते है और साथ में लॉक एंड अनलॉक भी है न कमाल की चीज़े। आपको इस स्कूटर में रिवर्स की भी सुविधा मिलती है।

ओकिनावा मोबाइल ऐप फीचर्स | Okinawa i praise plus Mobile App Features
इस ओकिनावा आई प्रेज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर को जो और भी स्मार्ट बनाती है वो है इसका मोबाइल ऐप। इस ऐप का नाम Okinawa Eco है जो आप निचे दिए हुए लिंक से डाउनलोड कर सकते है। आप इस ऐप के जरिये गाड़ी की लाइव लोकेशन, फाइंड माय स्कूटर, ट्रिप्स, सिक्योर पार्किंग, ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग, बैटरी इन्फो, मेंटेनेंस, इन्शुरन्स रिमाइंडर जैसी ढेर सारी सुविधाएं का लाभ उठा सकते है।
App Download Link- ओकिनावा इको मोबाइल ऍप यहाँ से डाउनलोड करें
ओकिनावा आई प्रेज प्लस की कीमत | Okinawa i praise plus price
Okinawa i praise plus इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको इतने सारे फीचर्स और बहुत ही बढ़िया रेंज के साथ मात्र 1,05,000 Ex Showroom Price से मिलना शुरू हो जाती है। ये दाम आपके राज्य के अनुसार थोड़ी कम या ज्यादा ह सकती है। आप लेने से पहले अपने राज्य के सब्सिडी के बारे में भी डीलर से अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर ले। अगर आप इसकी ट्रैकिंग और ऍप की भी फीचर्स चाहते है तो आपको सालाना 1300rs और देने पड़ेंगे।
Okinawa I Praise Plus Subsidy | ओकिनावा आई प्रेज प्लस सब्सिडी
ओकिनावा आई प्रेज प्लस में आपको सब्सिडी स्टेट के तहत और सेंट्रल गवर्नमेंट के तरफ से भी मिलती है। गवर्नमेंट FAME II सब्सिडी भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में दे रही है और इसका फायदा सभी इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरर उठा रहे है और कंस्यूमर भी। आप भी अपने स्टेट के सब्सिडी का पता करे और जरूर से इसका लाभ उठाये।
Good इन्फॉर्मेशन nice आर्टिकल
Thank You….
[…] […]
साला गाड़ी अभी लिया नहीं लोगों ने और चलाया भी नहीं रिव्यू पहले मिल गया फाइव स्टार की रेटिंग काप्रोडक्ट बेचने की गजब अकलमंदि कंपनियां पब्लिक को क्या समझती है जो फॉर्म
Maharashtra state subsidy Government de rahi hai kya bhai.
Ji haan government subsidy de rahi hai…..15,000 per KW ke hisab se deti hai….ahar aapka battery 1kw ka hai to 15,000 ka subsidy milta hai…..ye scooter 3kw ka hai to apko near to 40,000 ka subsidy mil jata hai