
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार और दमदार भी 2022 | India’s cheapest Electric Car Tata Tigor EV 2022

इलेक्ट्रिक कार 2022 में बहुत ही ज्यादा डिमांड पर रहने वाली है, जैसे की हम जानते है पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस वजह से आने वाले समय में ग्राहक इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चुनना ज्यादा पसंद करेंगे। पेट्रोल या डीजल गाडी के तुलना में इसे चलाना या रखरखाव करना काफी सस्ता हो जाता है. इलेक्ट्रिक कार लेना अभी हर किसी का एक सपना ही है क्यूंकि इलेक्ट्रिक कार बहुत ज्यादा महंगी है पेट्रोल या डीजल कारों से. इन्ही सब चीज़ो को देखते हुए हम आपके सामने एक बजट फ्रेंडली Electric Car के बारे में बात करने वाले है.
Tata Tigor EV | टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार
आज हम आपसे टाटा टिगोर Tata Tigor EV इलेक्ट्रिक कार Electric Car के बारे में बात करने जा रहे है. टाटा कंपनी आज के तारीख में एक कंपनी ही नहीं देश का भरोसा बन चुका है. आपको टाटा टिगोर के फीचर्स, माइलेज, सेफ्टी, चार्जिंग टाइम और दाम से रूबरू कराएंगे और आखिर में यह जानने का कोशिश करेंगे की इसे खरीदना एक अच्छा फैसला रहेगा या नहीं।
Read This- https://electricscooterindia.in/ola-electric-scooter/
Tata Tigor EV Price | टाटा टिगोर इवी की क़ीमत
टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक Tata Tigor EV Electric को 31st August 2021 में भारतीय बाजार पर लांच किया गया था। इसकी खास बात यह है की ये गाडी आपको 11.99lakh से मिलना शुरू हो जाती है और 13.14lakh तक जाती है। कंपनी इसमें 306km का रेंज दावा करती है पर आपको रियल लाइफ में 190 – 220km मिल जाती है. इस रेंज की इलेक्ट्रिक गाड़ी आपको दूसरे कंपनी में 18-22 लाख के मिलते है इसी वजह से टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक एक काफी किफायती इलेक्ट्रिक गाडी साबित होती है।

Tata Tigor EV Range | टाटा टिगोर इवी माइलेज
इलेक्ट्रिक गाडी लेते वक़्त हमें सबसे पहले एक ही ख्याल आता है की ये कितना रेंज या माइलेज देगी, आपको मै बता दू की Tata Tigor EV 306km रेंज कंपनी क्लेम करती है पर आप जब इस गाडी पे 4 -5 पैसेंजर बैठ कर AC ऑन रख कर सफर करते है तो इसमें आपको कंपनी के बताये हुए रेंज से थोड़ी कम रेंज मिलती है जो की 190 – 220km की होती है।
Tata Tigor EV Battery | टाटा टिगोर इवी बैटरी
Tata Tigor EV पर आपको 26kwh की बैटरी मिल जाती है जो की 0% से 80% चार्ज सिर्फ 65min (ह्यपरचार्जेर )पर हो जाती है। आपको Tata Tigor EV पर 55 KW मोटर मिल जाती है जो 74BHP और 170NM का टार्क जेनेरेट करती है।
Tata Tigor EV Safety | टाटा टिगोर इवी सेफ्टी
Tata Tigor EV में सेफ्टी की बात करे तो ये कार ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार लायी है। वैसे आप टाटा की कोई भी कार की बिल्ड क्वालिटी पर बात करें तो उनकी टक्कर पर कोई नहीं है. Tata Tigor EV पर आपको दो एयर बैग्स मिल जाते है साथ में सेफ्टी से जुड़ी आपको EBD, ABS और HILL HOLD CONTROL जैसी फीचर्स भी मिलती है।
Conclusion | निष्कर्ष
अगर आप कोई भी इलेक्ट्रिक कार लेने का प्लान बना रहे है तो मै बता दू की आपको पहले ये जानना जरुरी है की आप किस तरह से उस गाड़ी को इस्तेमाल करने वाले है जैसे की आप डेली ऑफिस या फिर अपने शहर में ज्यादा ट्रैवल करते है या फिर आप लॉन्ग ट्रिप करने का सोच रहे है। इस तरह के रेंज वाली गाड़ियों में आप अपने नजदीक शहर जो 120 – 150km की दुरी वाले आराम से ट्रेवल कर सकते है।
[…] ये भी पढ़े- भारत की सबसे सस्ती और ज्यादा माइलेज दे… […]
[…] Tata Tigor EV- टाटा टैगोर इवी के बारे में यहाँ पढ़े […]